Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब कोई दबाव नहीं, ब्रेक से फायदा मिलना शुरू: मैक्सवेल

मेलबर्न 
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर क्रिकेट से ब्रेक लेने के बाद वापसी की है और उनका कहना है कि अब उन्हें किसी चीज को लेकर परेशानी नहीं है। मैक्सवेल ने यह ब्रेक पिछले साल अक्टूबर में लिया था और यहां चल रही बिग बैश लीग में शानदार वापसी की है जिसमें उन्होंने मेलबर्न स्टार्स की अगुआई करते हुए तेजी से रन जुटाए। मैक्सवेल ने शुक्रवार की रात 45 गेंद में नाबाद 83 रन बनाकर मेलबर्न स्टार्स को मेलबर्न रेनेगेड्स पर सात विकेट की जीत दिलाई। मैक्सवेल ने ‘क्रिकेट डॉट काम डॉट एयू’ से कहा, ‘अब मुझ पर कोई मानसिक दबाव नहीं है। मुझे लगता है कि मैंने जो ब्रेक लिया, यह उससे ही है।'उन्होंने कहा, 'मैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और सभी अधिकारियों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझे ठीक होने के लिए ब्रेक लेने की अनुमति दी क्योंकि मुझे लगता है कि अब मुझे इसका फायदा मिलना शुरू हो गया है।’