खेल डेस्क। न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम की घोषणा की जा चुकी है। पांच मैचों की इस टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की वापसी नहीं हो सकी।
चेतेश्वर पुजारा ने दोहरा शतक जड़ अपने नाम दर्ज करवाया ये बड़ा रिकॉर्ड
जबकि श्रीलंका के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 मैच में पहली ही गेंद पर छक्का लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम से बाहर कर दिया गया है। इस भारतीय टीम में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी की वापसी हुई है। भारतीय टीम से संजू सैमसन को बाहर किए जाने से एक बार फिर से सवाल खड़े होने लगे हैं।
संजू सैमसन को लगातार आठ मैचों में बेंच पर बैठने के बाद श्रीलंका के खिलाफ पुणे टी-20 में खेलने का मौका मिला। इस मैच में पहली गेंद पर छक्का लगाने के बाद वह दूसरी गेंद पर ही आउट हो गए थे।
दुनिया के इन तीन बल्लेबाजों से अंपायरों को भी लगता था डर, साइमन टॉफेल ने किया खुलासा
भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दूबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर।