Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस एक्टर को डेट कर रही है बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा

नई दिल्ली
बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों ने नए साल के अवसर पर अपने-अपने अकांउट से सोशल मीडिया पर इसको सेलिब्रेट किया और अपने फैन्स को हैप्पी न्यू ईयर की बधाई दी। लेकिन इसके अलावा जो बात सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है वो है ज्वाला गुट्टा द्वारा तमिल अभिनेता विष्णु विशाल के साथ रिलेशन होने की पुष्टि करना।

ज्वाला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वे विष्णु के साथ बहुत ही रोमांटिक मूड में नजर आ रही हैं। इससे पहले भी ज्वाला, विष्णु के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं, लेकिन उस समय केवल कयास लगाए जाते थे कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं अब ताजा फोटो से कंफर्म हो गया है कि ये दोनों सितारे एक दूसरे के प्यार में हैं।

एक्टर की बात करें तो तमिल अभिनेता विष्णु विशाल ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत साल 2009 में की थी। साल 2011 में उनकी शादी रजनी नटराज से हुई, लेकिन यह शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई और विष्णु, पिछले साल रजनी से अलग हो गए।

वहीं ज्वाला गुट्टी की बात करें तो उन्होंने इससे पहले बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद के साथ लव मैरिज की थी। हालांकि दोनों के बीच बहुत मतभेदों के बाद वे अलग हो गए।