खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट में खेले जाने वाले दूसरे एकदिवसीय मैच से पहले टीम इंडिया को करारा झटका लगा है। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दूसरे वनडे मैच से बाहर हो गए हैं।
भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ये तूफानी गेंदबाज न्यूजीलैंड टीम में हुआ शामिल
हालांकि बीसीसीआई ने उनके स्थान पर किसी विकेटकीपर को टीम इंडिया में शामिल नहीं किया है। इससे केएल राहुल ही भारत के करो या मरो के मैच में विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आएंगे।
पंत के टीम से बाहर होने के कारण मनीष पांडे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल हो सकते हैं। गौरतलब है कि ऋषभ पंत को वानखेडे स्टेडियम में पहले वनडे मैच में बल्लेबाजी करते हुए हेलमेट में गेंद लगी थी। इसी कारण वह मैच में विकेटकीपर की जिम्मेदारी नहीं निभा सके थे। ऋषभ पंत अब बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजरेंगे।
खुशखबरी: इस साल दर्शकों को देखने को मिलेंगे इतने भारत-पाक मैच!
संभावित टीम: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल।