Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन तेंदुलकर ने दिव्यांग बच्चे को तोहफे में दी क्रिकेट किट

नई दिल्ली
सचिन तेंदुलकर ने बस्तर जिले के एक दिव्यांग बच्चे को क्रिकेट किट तोहफे में दी है। तेंदुलकर ने पहले नए साल के दिन इस बच्चे का अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते हुए वीडियो ट्वीट किया था। इस वीडियो में दिव्यांग मद्दा राम अपनी शारीरिक कमियों के बाद भी दोस्तों के साथ बखूबी क्रिकेट खेल रहा था। सोशल मीडिया पर मद्दा राम का वीडियो जमकर वायरल हुआ था।

13 साल का यह बच्चा माओवादी प्रभावित दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण विकासखंड के बेंगलुर पंचायत में रहने वाले मड्डाराम सातवीं कक्षा में पढ़ता है। डोमाराम कवासी का बेटा मद्दा राम भले ही पैरों से लाचार हो, लेकिन उसमें क्रिकेट खेलने की ऐसी ललक है। उसके दोस्त भी शारीरिक कमियों के बाद भी साथ खिलाने पर एतराज नहीं करते।

तेंदुलकर ने ट्वीट किया, “2020 की शुरुआत इस प्रेरणादायी वीडियो से कीजिए, जिसमें एक बच्चा मद्दा राम अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा है। इसने मेरे दिल को छू लिया और मुझे पूरी उम्मीद है कि यह आपके दिल को भी छू लेगा।”

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मद्दाराम को सचिन की तरफ से किट मिली, जिसके साथ लगातार खेलने का संदेश भी था। सचिन ने अपने संदेश में कहा था, “तुम जिस तरह से इस खेल का लुत्फ ले रहे हो उससे मैं काफी खुश हूं। यह तोहफा आपके और आपके दोस्तों के लिए प्यार का पैगाम है।”