खेल डेस्क। भारत के खिलाफ पांच जनवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए श्रीलंका टीम की घोषणा कर दी गई है।
इस देश की बर्फीली वादियों में पत्नी अनुष्का के साथ छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं विराट कोहली
इस टीम की कप्तानी एक बार फिर से अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को सौंपी गई है। भारत के इस दौरे के लिए 16 सदस्यीय टीम में अनुभवी ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज की 17महीने बाद टी-20 इंटरनेशनल श्रीलंकाई टीम में वापसी हुई है।
मैथ्यूज ने अपना अन्तिम टी-20 मैच अगस्त 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। इस साल ऑस्ट्रेेलिया में होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप को देखते हुए मलिंगा को कप्तान बरकरार रखा है। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी-20 मैच 5 जनवरी को गुवाहाटी में, दूसरा 7 को इंदौर में और तीसरा मुकाबला 10 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा।
नए साल में ये पांच रिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली
श्रीलंकाई टी-20 टीम: लसिथ मलिंगा (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, कुसल परेरा, दनुष्का गुनाथिलाका, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षा, ओशादा फर्नांडो, दासुन शनाका, कुसल मेंडिस, वनिंदू हसरंगा, लक्षण संदाकन, धनंजय डी सिल्वा, लाहिरू कुमार और इसुरू उडाना।