Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रणजी मैच में हुआ बड़ा विवाद, अंपायर के आउट दिए जाने के बाद भी इस अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेटर ने नहीं छोड़ा मैदान

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली और पंजाब के बीच मोहाली में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच में आज उस समय विवाद खड़ा हो गया जब पंजाब के बल्लेबाज शुभमन गिल ने अंपायर द्वारा आउट दिए जाने के बावजूद मैदान छोडऩे से मना कर दिया।

ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने मार्नस लाबुशाने, लगाया साल का पहला शतक

चौथे दौर के इस रणजी मुकाबले में गिल को अंपायर ने विकेट के पीछे आउट करार दिया। अंपायर द्वारा आउट दिए जाने के बाद भी भारत की ओर से अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके गिल अपनी जगह से नहीं हिले। हालांकि इसके तुरंत बाद अंपायर ने अपना निर्णय बदल शुभमन को नॉट आउट करार देकर नया विवाद छेड़ दिया।

आखिर धोनी टीम में हुए शामिल, इस नम्बर पर करेंगे बल्लेबाजी

अंपायर के इस प्रकार के निर्णय से दिल्ली टीम मैदान छोडक़र जाने लगी। हालांकि इसके बाद मैच रेफरी के दखल के बाद मैच फिर शुरू हो पाया।दिल्ली के कप्तान नीतीश राणा ने तो शुभमन गिल पर अंपायर को गाली देने तक का आरोप लगा दिया था। दिल ने अपनी पारी में 41 गेंद पर 23 रन बनाए।