Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आनंद ने कार्लसन को ड्रा पर रोका

विज्क आन जी 
विश्वनाथन आनंद ने टाटा स्टील मास्टर्स के सातवें दौर में विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन से ड्रा खेला । सफेद मोहरों से खेलते हुए आनंद ने कार्लसन की गलतियों का पूरा फायदा उठाया । टूर्नामेंट के छह दौर बाकी है जबकि आनंद , कार्लसन और तीन अन्य संयुक्त पांचवें स्थान पर है । सोलह बरस के अलीरजा फिरोजा ने अमेरिका के जेफरी शियोंग को हराकर एकल बढत बना ली है जिनके सात में से पांच अंक है । चैलेंजर वर्ग में निहाल सरीन ने कजाखस्तान की दिनारा सादुआकासोवा को मात दी । भारत के सूर्यशेखर गांगुली संयुक्त दूसरे स्थान पर है ।