इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेटरों से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस खुलासे के अनुसार एक बॉलीवुड अभिनेत्री ने भारतीय क्रिकेटरों को हनीट्रेप में फंसाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सकी।
भारत में डेविड वार्नर ने बना दिया ये रिकॉर्ड
एक खबर के अनुसार, खिलाडिय़ों को मैच फिक्सिंग या स्पॉट फिक्सिंग के लिए मजबूर करने के अब सटोरियों ने हनीट्रैप का सहारा लिया है। जिसके तहत बुकीज ने भारतीय खिलाडिय़ों को बॉलीवुड अभिनेत्री के माध्यम से अपने जाल में फंसाने का प्रयास किया। हालांकि इस मामलें में अभी तक भारतीय खिलाडिय़ों और बॉलीवुड अभिनेत्री के नाम का खुलासा नहीं हुआ है।
खत्म हुआ धोनी का अन्तरराष्ट्रीय करियर! विराट कोहली ने बनाई ये रणनीति
बस इतनी ही जानकारी मिली है कि इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने दो भारतीय क्रिकेटरों को हनीट्र्रैप में फंसाने के लिए उससे दोस्ती बढ़ाने का प्रयास किया। हालांकि इन दोनों खिलाडिय़ों ने उसे अनदेखा कर दिया। माना जा रहा है कि खिलाडिय़ों को इस अभिनेत्री के बुकी कनेक्शन का अंदेशा हो गया था।