Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्लिस्कोवा ने ब्रिस्बेन में खिताब जीता

ब्रिस्बेन
चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा ने रविवार को ब्रिस्बेन अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में मैडिसन कीज पर तीन सेट तक चले मुकाबले में जीत हासिल की। इस तरह दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी की अगले हफ्ते शुरू होने वाले आस्ट्रेलियाई ओपन के लिये यह अच्छी तैयार है। उन्होंने दो घंटे तक चले मुकाबले में मैडिसन कीज को 6-4 4-6 7-5 से हराया। पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ने अभी तक एक भी ग्रैंडस्लैम एकल खिताब अपने नाम नहीं किया है लेकिन वह पिछले साल मेलबर्न में सेमीफाइनल तक पहुंची थी और चैम्पियन बनी नाओमी ओसाका से हार गयी थीं। शनिवार को उन्होंने ओसाका को तीन घंटे तक चले मैराथन सेमीफाइनल में हराया था।