जयपुर। मानेन्द्र सिंह (नाबाद 107 रन) और महिपाल (नाबाद 71 रन) की शानदार पारियों की मदद से राजस्थान ने बुधवार को रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए में हैदराबाद को नौ विकेट से शिकस्त दी।
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं देखने को मिलेगा न्यूजीलैंड के इन तूफानी गेंदबाजों का कहर
यह राजस्थान की इस रणजी ट्रॉफी सत्र में लगातार दूसरी जीत है। इन दोनों बल्लेबाजों की शानदार पारियों की मदद से राजस्थान ने 193 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। मानेन्द्र सिंह और महिपाल ने दूसरे विकेट के लिए 176 रन की साझेदारी की।
इससे पहले हैदराबाद में खेले इस रणजी मैच की दूसरी पारी में मेबजान टीम केवल 156 रन पर ऑल आउट हो गई और इससे मेहमान टीम को 193 रन का लक्ष्य मिला। मेजबान टीम की ओर से दूसरी पारी में अक्षत रेड्डी ने सबसे ज्यादा 71 बनाए।
केन विलियम्सन ने बनाया ये विश्व रिकॉर्ड, कोहली और डु प्लेसिस को पीछे छोड़ा
राजस्थान के लिए दूसरी पारी में तेज गेंदबाज अनिकेत चौधरी ने चार और तनवीर ने तीन विकेट झटके। जबकि शुभम ने दो और महिपाल ने एक विकेट हासिल किया।इस जीत के साथ ही दो बार की रणजी चैम्पियन राजस्थान 16 अंक के साथ तालिका में 10वें स्थान पर पहुंच गई है।