लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: दीमापुर नागालैंड में चल रहे बिहार और नागालैंड के रणजी ट्रॉफी मैच के अंतिम दिन नागालैंड के बल्लेबाजों ने बिहार के गेंदबाजों की जम कर खबर ली. ड्रॉ हुए इस मैच में बिहार को तीन और नागालैंड को एक अंक प्राप्त हुए.
नागालैंड की टीम चायकाल तक चार विकेट पर 444 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी और दोनों टीमों की सहमति से मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया. नागालैंड की ओर से एस एस मुंडे शतक बनाने से चुक गए, मुंडे को आशुतोष अमन ने 94 के स्कोर पर आउट किया.
इसके बाद आए स्टुअर्ट बिन्नी को शिवम् एस कुमार ने 81 के स्कोर बोल्ड कर दिया. मैच की समाप्ति पर जोनाथन 200 और टकवाले 38 रन बनाकर नाबाद रहे. बिहार की ओर से विवेक ने दो तथा आशुतोष और शिवम् ने एक-एक विकेट लिए.
इससे पूर्व नागालैंड ने पहली पारी में 166 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में बिहार की टीम ने सात विकेट 509 बनाकर पारी की घोषणा की थी. विकाश रंजन को मैं ऑफ़ द मैच घोषित किया गया.
ये भी पढ़ें-रणजी ट्राफी: रहमत और विकाश ने जमाये शतक, बिहार का विशाल स्कोर, नागालैंड के गिरे दो विकेट
ये भी पढ़ें-सीके नायडू टूर्नामेंट: हर्ष का शतक , उत्कर्ष शतक के करीब , बिहार को 389 रनों की बढ़त
The post रणजी ट्रॉफी: नागालैंड के जोनाथन ने बनाया दोहरा शतक, मैच ड्रॉ appeared first on Live Cities.