Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस राष्ट्रीय पार्टी में शामिल होने जा रही हैं बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल!

इंटरनेट डेस्क। विश्व की पूर्व नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल अब अपनी राजनीति पारी भी शुरू करने जा रही है।

राहुल गांधी ने जयपुर में गलती से बोल दी ये बात, अब जमकर उड़ रहा है मजाक

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, साइना नेहवाल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकती हैं। खबरें ये भी है कि भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल आज ही भाजपा में शामिल हो जाएंगी। उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।

अब इस पंचलाइन के साथ दिल्ली विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करने उतरेगी आम आदमी पार्टी

हाल ही में इससे पहले कई खिलाड़ी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इसमें पहलवान योगेश्वर दत्त और बबीता फोगाट शामिल हैं। इससे पहले पिछले साल हुए लोकसभा चुनावों के समय भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर भी भाजपा में शामिल हुए थे। वह दिल्ली की एक सीट से भाजपा की ओर से लोकसभा चुनाव भी जीत चुके हैं।