खेल डेस्क। भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को एकदिवसीय क्रिकेट के अपने 29वें शतक की सहायता से कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाए। इस पारी के माध्यम से उन्होंने वनडे में नौ हजार रन पूरे किए। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले सातवें भारतीय बनें। वहीं शतकों के मामले में उन्होंने श्रीलंका के धुरंधर ओपनर सनत जयसूर्या को पीछे छोड़ दिया है। जयसूर्या ने वनडे में 28 शतक लगाए हैं।
क्या राहुल के रहते अब नहीं मिलेगी पंत सहित अन्य विकेटकीपरों को भारतीय टीम में जगह? कोहली ने कही ये बात
रोहित शर्मा ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में 128 गेंदों पर 119 रन की शतकीय पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने आठ चौके और छह छक्के लगाए। इस दौरान रोहित शर्मा ने किसी एक मैदान (एम चिन्नास्वामी स्टेडियम) पर क्रिकेट के अलग-अलग प्रारूपों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।
इस मामले में उन्होंने अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। जिन्होंने देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 27 छक्के लगाए थे।
भारत ने जीती वनडे सीरीज, विराट कोहली ने बनाए ये दो विश्व रिकॉर्ड
वहीं भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (415) ने अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल छक्के लगाने के मामले में भी वेस्इंडीज के क्रिस गेल (413) को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा 2007 में डेब्यू करने के बाद सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय छक्के जमाने का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम दर्ज हो गया है। इस अवधि में रोहित ने 243 और गेल ने 242 छक्के लगाए हैं।