Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम में चयन के बाद पृथ्वी शॉ और संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारियां

इंटरनेट डेस्क। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की तूफानी पारियों की सहायता से भारत ए ने न्यूजीलैंड ए को पहले वनडे में पांच विकेट से शिकस्त दी। इसके साथ ही भारत ए ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

क्या युवराज सिंह के नक्शेकदम पर चल रहे हैं हार्दिक पांड्या?

न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के सामने केवल 230 रन पर ही ढेर हो गई। भारतीय टीम की ओर से मोहम्मद सिराज ने तीन जबकि खलील अहमद और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट झटके।

20 साल का ये तूफानी बल्लेबाज भारतीय टीम में हुआ शामिल, न्यूजीलैंड मे खेल चुका है इतनी बड़ी पारी

इसके जवाब में न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीमों में जगह बनाने वाले संजू सैमसन और पृथ्वी शॉ की शानदार पारियों की मदद से भारत ए ने 29.3 ओवर में पांच विकेट पर 231 रन बनाकर जीत हासिल की। पृथ्वी शॉ ने 35 गेंदों पर 3 छक्के और 5 चौकों की सहायता से 48 रन की पारी खेली। वहीं सैमसन ने 21 गेंदों पर 39 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। एस यादव ने 35 और कप्तान शुभमन गिल ने 30 रन का योगदान दिया।