Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एक बार फिर से इस रिकॉर्ड के लिए कोहली और रोहित में होगी जंग

खेल डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच रविवार को गुवाहाटी में खेला जाएगा।

सबसे बड़ी खबर: टी-20 विश्व कप से पहले एबी डिविलियर्स हुए टीम में शामिल

इस सीरीज में एक बार फिर से भारतीय कप्तानी विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के बीच टी-20 का बादशाह बनने की जंग होगी।

क्रिकेट के इस फॉर्मेट में अभी विराट कोहली और रोहित शर्मा 2633 रनों के साथ बराबरी पर हैं। अब दोनों ही खिलाड़ी टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहेंगे।

रणजी मैच में हुआ बड़ा विवाद, अंपायर के आउट दिए जाने के बाद भी इस अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेटर ने नहीं छोड़ा मैदान

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 75 टी-20 अन्तरराष्ट्रीय मैचों की 70 पारियों में 52.66 के औसत से ये रन बनाए हैं। जबकि रोहित शर्मा को इतने रन बनाने के लिए 104 मैच खेलने पड़े हैं। विराट कोहली ने 24 और रोहित शर्मा ने 19 अर्धशतक लगाए हैं।