ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉटसन के बारे में तो आप लोगों को पता ही होगा। आईपीएल में शेन वाटसन ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कई मैच खेले हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलते हुए शेन वाटसन ने महेंद्र सिंह धोनी को अच्छे से परखा है।

Third party image reference
महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप 2019 के बाद से भारतीय क्रिकेट टीम से दूर हैं और हाल ही में बीसीसीआई के द्वारा जारी किए गए कांटेक्ट लिस्ट में भी धोनी को जगह नहीं मिली है जिस वजह से महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं।

Third party image reference
हाल ही में इंडिया टीवी के एक प्रोग्राम में शिरकत करने पहुंचे ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी शेन वाटसन ने कई सवालों के जवाब दिए हैं। मीडिया संवाददाताओं से रूबरू होते हुए शेन वाटसन ने कहा कि, महेंद्र सिंह धोनी जो भी करते हैं वह सही करते हैं।

Third party image reference
महेंद्र सिंह धोनी को सब कुछ पता है क्यों उन्हें आगे क्या करना है और क्या नहीं। महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने का फैसला उनका निजी फैसला है। महेंद्र सिंह धोनी में अभी बहुत ज्यादा क्रिकेट बचा हुआ है। महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर वैसे ही खेलते हैं जैसे पहले खेलते थे। शेन वॉटसन ने यह भी कहा कि धोनी को इसका फैसला खुद करना होगा यह फैसला उन पर ही छोड़ दिया जाए।
Herald