Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सेरेना ऑकलैंड क्लासिक के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचीं

ऑकलैंड 
अमेरिका की दिग्गज खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए हमवतन क्रिस्टिना मैकहेल को हराकर डब्ल्यूटीए ऑकलैंड क्लासिक टेनिस टूर्नमेंट के क्वॉर्टर फाइनल में जगह सुनिश्चित की। सेरेना की निगाहें ऑस्ट्रेलियन ओपन में 24वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने पर लगी हैं जिसकी तैयारियों में वह जुटी हुई हैं। 

शीर्ष वरीय खिलाड़ी ने दो घंटे में मैकहेल को 3-6, 6-2, 6-3 से मात दी और अब क्वॉर्टर फाइनल में जर्मनी की लौरा सिगेमुंड के सामने होंगी जिन्होंने दूसरे दौर में युवा खिलाड़ी कोको गॉफ को 5-7, 6-2, 6-3 से पराजित किया। गत चैंपियन जूलिया जॉर्जेस ने भी जिल टेचमान पर 6-3, 6-2 की जीत से अंतिम-8 में जगह बनाई। अब वह शुक्रवार को कैरोलिन वोज्नियाकी के सामने होंगी जिन्होंने 2017 ऑकलैंड ओपन की चैंपियन लॉरेन डेविस को 6-1, 4-6, 6-4 से शिकस्त दी।