न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम वर्तमान समय में पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। वहीं भारत की ए टीम भी न्यूजीलैंड दौरे पर है। भारत की ए टीम की तरफ से जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ियों को भारत की तरफ से वनडे में खेलने का मौका मिल सकता है।

1. पृथ्वी शॉ
भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे पृथ्वी शॉ इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर आए जहां पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन का नमूना पेश किया है। पृथ्वी शॉ ने जबरदस्त प्रदर्शन से भारत की वनडे टीम में जगह पक्की कर सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में पृथ्वी ने 150 रनों की पारी खेलकर साबित कर दिया कि वह भारतीय टीम में खेलने के लिए पूरी तरीके से तैयार हैं।

2. सूर्यकुमार यादव
मुंबई क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव लंबे समय से घरेलू स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। घरेलू स्तर पर शानदार प्रदर्शन की वजह से सूर्यकुमार यादव को भारत की ए टीम की तरफ से न्यूजीलैंड दौरे पर भेजा गया है जहां पर उन्होंने 48 रनों की पारी खेलकर साबित किया कि वह टीम में शामिल होने के लिए तैयार हैं। भारत की वनडे टीम की तरफ से इस खिलाड़ी का चयन लगभग हो सकता है।

3. विजय शंकर
ऑल राउंडर विजय शंकर को भारत ए की तरफ से न्यूजीलैंड दौरे पर भेजा गया है। विजय शंकर के प्रदर्शन की मॉनिटरिंग करते हुए चयनकर्ता विजय शंकर को भारत की तरफ से वनडे टीम में शामिल किया जा सकता है।

4. मोहम्मद सिराज
घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन की वजह से मोहम्मद सिराज को दौरे पर भारत ए ही तरफ से भेजा गया है। मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी को मद्देनजर रखते हुए भारतीय वनडे टीम में चयनकर्ता खेलने का मौका दे सकते हैं।
Herald