खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मैच आज वेलिंगटन में खेला जाएगा। इस मैच में कीवी कप्तान केन विलियम्सन के पास एक विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
चौथे टी-20 मैच में इन भारतीय खिलाडिय़ों को मिल सकता है मौका
तीसरे मैच में 95 की सर्वश्रेष्ठ पारी खेल चुके केन विलियम्सन अगर इस मुकाबले में केवल 31 रन की पारी खेल दे देते हैं तो वह क्रिकेट के इस फॉर्मेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर बन जाएंगे।
राजस्थान ने रणजी ट्रॉफी में हासिल की लगातार दूसरी जीत, ये रहे मैच के हीरो
इस मामले में वह दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को पीछे छोड़ देंगे। डु प्लेसिस ने बतौर कप्तान 1273 रन बनाए हैं जबकि कीवी कप्तान केन विलियम्सन अभी तक बतौर कप्तान 1243 रन बना चुके हैं। विलियम्सन ने भारत के खिलाफ मौजूदा टी-20 सीरीज में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। वह तीन मैचों में कुल 160 रन बना चुके हैं।
उन्होंने पहले मैच में 51, दूसरे मैच में 14 जबकि तीसरे मैच में 95 रन की तूफानी पारी खेली थी। उनके इस प्रकार के प्रदर्शन के बावजूद न्यूजीलैंड टीम अभी तक इस सीरीज में जीत का खाता नहीं खोल सकी है। अब टीम इंडिया के पास केन विलियम्सन को ये रिकॉर्ड तोडऩे से रोकने की चुनौती होगी।