Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चौथा टी-मैच: राहुल ने विलियम्सन को छोड़ा पीछे

इंटरनेट डेस्क। भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज में सबसे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

क्या केन विलियम्सन को ये विश्व रिकॉर्ड बनाने से रोक पाएगी टीम इंडिया?

आज वेलिंगटन में खेले जा रहे चौथे मैच में राहुल ने 39 रन की पारी खेल ये उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई। उन्होंने इस मामले में कीवी कप्तान केन विलियम्सन को पीछे छोड़ा। विलियम्सन ने सीरीज मे तीन मैचों में 160 रन बनाए है।

चौथे टी-20 मैच में इन भारतीय खिलाडिय़ों को मिल सकता है मौका

जबकि टीम इंडिया के समाली बल्लेबाज राहुल चार मैचों में 179 रन बना चुके हैं। उनका सीरीज में श्रेष्ठ स्कोर नाबाद 57 हैं। राहुल ने चौथे मैच में अपनी 39 रन की पारी में केवल 26 गेंदों का सामना किया।

इस पारी में उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। सीरीज में रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर श्रेयस अय्यर (120), चौथे स्थार पर भारतीय कप्तान विराट कोहली (105) और पांचवें स्थान पर न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो (99) हैं।