खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने हैमिलटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टी-20 मैच में पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
रोहित ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि
मैच में केवल 25 रन बनाते ही विराट कोहली बतौर कप्तान क्रिकेट के इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। विराट कोहली अभी मैच में 20 गेंदों पर नाबाद 28 रन बना कर खेल रहे हैं। इस प्रकार विराट कोहली अभी तक बतौर कप्तान 1116 रन बना चुके हैं।
इस राष्ट्रीय पार्टी में शामिल होने जा रही हैं बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल!
इससे पहले बतौर कप्तान टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम दर्ज था। धोनी ने बतौर कप्तान के रूप में 1112 रन बनाए हैं। अब विराट कोहली के पास इस मैच में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा अर्धशतक लागने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करवाने का मौका होगा।
अभी तक भारतीय कप्तान कोहली न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन और दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर काबिज हैं। दुनिया के तीनों बल्लेबाज अभी तक बतौर कप्तान 8-8 टी-20 अर्धशतक लगा चुके हैं।