Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब टीम इंडिया की ओर से तिहरा शतक लगाने वाले इस बल्लेबाज ने की शादी, अभिनेत्री से कम नहीं है पत्नी

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम की ओर से टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले कर्नाटक के बल्लेबाज करुण नायर भी अब विवाह बंधन में बंध गए हैं। इंग्लैंड की टीम के खिलाफ 303 रन की पारी खेलेने वाले 28 वर्षीय बल्लेबाज करुण नायर ने अपनी गर्लफ्र्रेंड शनाया टंकरीवाला के साथ विवाह किया।

तीसरे वनडे में रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुए ये पांच रिकॉर्ड

उदयपुर में हुई इस शादी की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फोटो शेयर कर दी है। इस शादी में करूण नायर और शनाया के कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त मौजूद थे। दोनों ने पिछले साल जून में सगाई की थी। करूण नायर और शनाया टंकरीवाला एक दूसरे को लंबे वक्त से डेट कर रहे थे।

क्या राहुल के रहते अब नहीं मिलेगी पंत सहित अन्य विकेटकीपरों को भारतीय टीम में जगह? कोहली ने कही ये बात

भारतीय क्रिकेटर करुण नायर ने ही शनाया को शादी के लिए प्रपोज किया था। विवाद के बाद भारतीय बल्लेबाज करूण नायर को कई खिलाडिय़ों ने बधाई दी है। इसमें तेज गेंदबाज वरुण आरोन भी शामिल हैं।गौरतलब है कि करूण नायर को टीम इंडिया की ओर से ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।