खेल डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी-20 मैच बारिश में धुल जाने के बाद आज तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच इंदौर में खेला जाएगा। इस मैच के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस मैच में सभी की नजरें भारतीय कप्तान विराट कोहली, लोकेश राहुल और शिखर धवन पर रहने वाली है।
अब इस बल्लेबाज ने लगातार छह गेंदों पर लगाए छह छक्के
विराट कोहली एक रन बनाते हुए टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। क्रिकेट के इस फॉर्मेट में अभी विराट कोहली और रोहित शर्मा 2633 रनों के साथ बराबरी पर हैं।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 76 टी-20 अन्तरराष्ट्रीय मैचों की 70 पारियों में 52.66 के औसत से ये रन बनाए हैं। जबकि रोहित शर्मा को इतने रन बनाने के लिए 104 मैच खेलने पड़े हैं। विराट कोहली ने 24 और रोहित शर्मा ने 19 अर्धशतक लगाए हैं।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज एंडरसन ने तोड़ा अश्विन का ये रिकॉर्ड
भारत: शिखर धवन, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, संजू सैमसन, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवीन्द्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी और वाशिंगटन सुंदर।
श्रीलंका: धनुष्का गुणतिलाका, अविष्का फर्नांडो, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, कुसल परेरा, निरोशन डिकवेला, धनंजय डि सिल्वा, लसिथ मलिंगा (कप्तान), इसुरु उदाना, भानुका राजपक्षे, ओशदा फर्नांडो, वानिंदु हसरंगा, लाहिरु कुमारा, कुसल मेंडिस, लक्षण संदाकन और कासुन रजिता।