Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्या राहुल के रहते अब नहीं मिलेगी पंत सहित अन्य विकेटकीपरों को भारतीय टीम में जगह? कोहली ने कही ये बात

खेल डेस्क। भले ही युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अन्तिम दो वनडे मैच नहीं खेल सके हो, लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने तीसरे वनडे के बाद एक बयान देकर इस क्रिकेटर के लिए खतरे की घंटी बजा दी है।

भारत ने जीती वनडे सीरीज, विराट कोहली ने बनाए ये दो विश्व रिकॉर्ड

मैच के बाद कोहली ने कहा कि टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल बने रहेंगे। राहुल टीम में उसी प्रकार से संतुलन बनाए रखते हैं जैसे 2003 के विश्व कप में राहुल द्रविड़ ने भूमिका निभाई थी।

अब भारतीय चयनकर्ता इस खिलाड़ी को दे सकते हैं ईनाम

एल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में बल्ले के साथ ही विकेट के पीछे भी शानदार प्रदर्शन किया था। विराट के इस बयान से ऋषभ पंत के साथ ही भारतीय टीम की ओर से खेलने का सपना देख रहे अन्य युवा विकेटकीपर संजू सैमसन और ईशान किशन को भी झटका लगा होगा। पंत लम्बे समय से अपना प्रभाव छोडऩे में असफल रहे हैं।