Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राष्ट्रीय चैंपियन गुप्ता की दिल्ली ओपन में जीत से शुरुआत

नयी दिल्ली
राष्ट्रीय चैंपियन अभिजीत गुप्ता सहित अन्य शीर्ष खिलाड़ियों ने 18वीं दिल्ली अंतरराष्ट्रीय ओपन ग्रैंडमास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में गुरुवार को यहां आसान जीत से शुरुआत की। इस दस दौर के टूर्नामेंट में सर्वाधिक रेटिंग के खिलाड़ी ताजिकिस्तान के फारूख अमानातोव (2631) ने भारत के अनीश गांधी को 47 चाल में हराया जबकि रूस के पावेल पोखरातोव (2622) ने भारत के मनीष कुमार को पराजित किया। भारत के ग्रैंडमास्टर कार्तिकेयन मुरली, गुप्ता और सहज ग्रोवर ने भी आसान जीत दर्ज की। मुरली और गुप्ता को क्रमश: तीसरी और पांचवीं वरीयता दी गयी है। पांच बार के राष्ट्रमंडल चैंपियन गुप्ता ने थरीश कार्तिकम को जबकि मुरली ने हमवतन विनायक कुलकर्णी को हराया।