खेल डेस्क। शफीकुल्ला गफारी के विश्व रिकॉर्ड प्रदर्शन की मदद से अफगानिस्तान ने अंडर-19 विश्वकप में यूएई को 160 रन से शिकस्त देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
अब इस मामले में आपस में ही भिड़ेंगे विराट और रोहित
मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान (87) और रहमनुल्ला (78) की शानदार पारियों की सहायता से 6 विकेट पर 265 रन बनाए। इसके जवाब में यूएई 32.4 ओवर में केवल 105 रन पर ऑलआउट हो गई। मैच में शफीकुल्ला गफारी ने 23 रन देकर पांच विकेट झटक अपने नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवाया।
पंत और सैमसन नहीं, ये क्रिकेटर टी-20 सीरीज में निभाएगा विकेटकीपर की जिम्मेदारी, विराट ने दिए संकेत
वह यूथ क्रिकेट में लगातार दो एकदिवसीय मैचों में पांच 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले विश्व के पहले गेंदबाज बन गए हैं। शफीकुल्ला गफारी ने इसी टूर्नामेंट में इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 रन पर 6 विकेट झटके थे। अफगानिस्तान नेे यूएई के खिलाफ मिली जीत के साथ अंडर-19 विश्वकप के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।