Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सीम गेंदबाजी करने वाला ऑलराउंडर न्यू जीलैंड में अहम होगा: संजय बांगड़

नई दिल्ली 
पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ को लगता है कि न्यू जीलैंड की परिस्थितियों को देखते हुए भारतीय टेस्ट टीम के लिए सीम गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर की मौजूदगी आदर्श होगी। नवंबर में बांग्लादेश के खिलाफ खेलने वाली टीम के ज्यादातर सदस्यों को वह शामिल करना चाहते हैं लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि ऑलराउंडर विजय शंकर को दो टेस्ट वाली सीरीज के लिए टीम में होना चाहिए। शंकर भारत की वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे लेकिन चोट के कारण वह बाहर हो गए। बांगड़ ने ‘क्रिकइंफो’ से कहा, ‘अगर वे 17 खिलाड़ियों के साथ जाते हैं तो एक रिजर्व बल्लेबाज और ऑलराउंडर के लिए जगह होगी। न्यू जीलैंड की परिस्थितियां सीम गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर के लिए आदर्श हैं।’

उन्होंने कहा, ‘आप देखो कि कोलिन डि ग्रैंडहोम की मौजूदगी से न्यू जीलैंड टीम पर कैसा प्रभाव पड़ा। इसलिए विजय शंकर जैसा खिलाड़ी इस जगह के लिए आदर्श उम्मीदवार हो सकता है। इसके लिए उन्हें फिट होना चाहिए और अगर वह छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं तो इससे टीम में सही संतुलन आ जाएगा।’ बांगड़ ने साथ ही कहा, ‘इससे भारत की बल्लेबाजी को गहराई मिलेगी और पांचवां गेंदबाजी विकल्प भी।’ रिजर्व बल्लेबाज के रूप में बांगड़ ने पृथ्वी साव का नाम सुझाया, हालांकि मुंबई का यह खिलाड़ी चोटिल होने के कारण भारत ए के दौरे से हट गया है।