Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सेरेना ने तीन साल के खिताबी सूखे को समाप्त किया

आकलैंड
अमेरिकी स्टार सेरेना विलियम्स ने रविवार को डब्ल्यूटीए आकलैंड क्लासिक फाइनल में हमवतन खिलाड़ी जेसिका पेगुला को हराकर खिताब अपने नाम किया और इससे मिली इनामी राशि आस्ट्रेलिया के जंगल में लगी आग के पीड़ितों को दान दी। सेरेना ने इस तरह तीन साल के खिताबी सूखे को समाप्त किया और इस महीने होने वाले आस्ट्रेलियाई ओपन के लिये उम्मीदें बढ़ा दीं जिसमें वह मार्गेट कोर्ट के 24 ग्रैंडस्लैम खिताब की बराबरी करने का प्रयास करेंगी। सेरेना ने पेगुला को 6-3 6-4 से शिकस्त देकर 2017 में मेलबर्न में आस्ट्रेलियाई ओपन में हासिल किये गये खिताब के बाद पहली डब्ल्यूटीए ट्राफी जीती और मां बनने के बाद यह उनका पहला खिताब है। इससे उन्हें 43,000 अमेरिकी डालर का चेक मिला जो उन्होंने आस्ट्रेलिया के लिये राहत कोष में दान में दे दिया। सेरेना ने कैरोलिना वोज्नियाकी के साथ युगल के फाइनल में भी प्रवेश किया था लेकिन उन्हें अमेरिका की आसिया मुहम्मद और टेलर टाउनसेंड से 4-6 4-6 से हार का सामना करना पड़ा।