खेल डेस्क। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाबाद 42 रन की बदौलत भारत ने कैनबरा में खेले गए टी-20 त्रिकोणीय शृंखला के पहले मैच में इंग्लैंड को पांच विकेट से शिकस्त दी। राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे और दीप्ति शर्मा की शानदार गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 147 रन ही बना सकी।
क्या केन विलियम्सन को ये विश्व रिकॉर्ड बनाने से रोक पाएगी टीम इंडिया?
इसके जवाब भारत ने 19.3 ओवर में पांच विकेट पर 150 रन बनाकर जीत हासिल की। भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत के साथ ही 15 वर्ष की शेफाली वर्मा ने 30 रन की शानदार पारी खेली। वहीं जेमिमा रौद्रिगेज ने 26 और स्मृति मंधाना ने भी 15 रन का योगदान दिया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने अन्तिम ओवर में छक्का लगाकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई।
चौथा टी-मैच: राहुल ने विलियम्सन को छोड़ा पीछे
इससे पहले इंग्लैंड की ओर से कप्तान हीथर नाइट ने 44 गेंदों पर 67 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने आठ चौके और दो छक्के लगाए। जबकि विकेटकीपर टैमी ब्यूमोंट ने 27 गेंदों में 37 रन का योगदान दिया।