Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने मार्नस लाबुशाने, लगाया साल का पहला शतक

खेल डेस्क। साल 2020 का अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट का पहला शतक ऑस्ट्रेलिया की युवा सनसनी बन चुके मार्नस लाबुशाने के नाम रहा।

आखिर धोनी टीम में हुए शामिल, इस नम्बर पर करेंगे बल्लेबाजी

लाबुशाने ने साल 2020 की धमाकेदार शुरुआत करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की घरेलू सीरीज के आज से एससीजी में शुरू हुए मैच में नाबाद 130 रन की पारी खेली। इस पारी की सहायता से कंगारू टीम ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में तीन विकेट पर 283 रन बना लिए हैं।

इस पारी के माध्यम से ही उन्होंने आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में भी अपने एक हजार रन पूरे किए। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। उनके अभी तक नौ टेस्ट मैचों में 1105 रन हो गए हैं।

अब विराट कोहली को मिली इस टीम की कप्तानी

वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी अर्धशतकीय पारी खेल आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में अपने एक हजार रन पूरे किए। उनके अब 1028 रन हो गए हैं।

मार्नस लाबुशाने और स्टीव स्मिथ के अलावा अभी तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज ये उपलब्धि हासिल नहीं कर सका है। मार्नस लाबुशाने ने अपनी पारी में 210 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और एक छक्का लगाया।