Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस रूसी सुन्दरी ने भविष्य को लेकर बोल दी ये बड़ी बात

इंटरनेट डेस्क। पांच बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन मारिया शारापोवा को ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पहले ही दौर में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। क्रोएशिया की 19वीं वरीयता प्राप्त डोन्ना वेकिच ने दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी शारापोवा को 6-3, 6-4 से शिकस्त देकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

चोट के कारण शिखर धवन हुए टी-20 सीरीज से बाहर, इनमें से किसी एक को मिल सकती है भारतीय टीम में जगह

इस हार के बाद शारापोवा ने स्वीकार किया कि वह नहीं जानती कि अगले साल वह इस टूर्नामेंट में वापसी कर पाएंगी या नहीं। 2008 की चैम्पियन रही मारिया शारापोवा को इस टूर्नामेंट के लिए वाइल्डकार्ड मिला था। प्रतिबंधित दवा के सेवन के आरोप में लगे प्रतिबंध से वापसी करने के बाद से ही मारिया शारापोवा लगातार फार्म और फिटनेस के लिए जूझ रही हैं।

भारतीय मूल के इस बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में खेल दी टी-20 जैसी पारी, बना ये रिकॉर्ड

पिछले साल कंधे की चोट के कारण अधिकंाश टूर्नामेंट नहीं खेलेने वाली मारिया शारापोवा लगातार तीन ग्रैंडस्लैम में पहले दौर से बाहर हो चुकी हैं। जब इस पूर्व नम्बर वन खिलाड़ी से पूछा गया कि वह अगले साल मेलबर्न पार्क पर लौटेंगी तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता। रूस की दिग्गज खिलाड़ी शारापोवा ने इस दौरान कहा कि यह कहना मेरे लिए कठिन होगा कि एक साल में क्या होगा।