खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने पांच विकेट लेकर हमवतन इयान बॉथम और टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज रविचन्द्रन अश्विन को पीछे छोड़ दिया है।
बॉलीवुड फिल्म की कहानी से कम नहीं है कपिल देव की प्रेम कहानी, इस प्रकार किया था रोमी भाटिया से विवाह
दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी में 40 रन देकर पांच विकेट झटककर एंडरसन ने टेस्ट की एक पारी में पांच विकेट लेने के मामले में इन दोनों ऑलराउंडरों को पीछे छोड़ दिया है।एंडरसन ने अपने टेस्ट करियर में 28वीं बार पारी में पांच विकेट लिए। जबकि इयान बॉथम और रविचन्द्रन अश्विन प्रत्येक ने 27 बार ये उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई है।
जन्मदिन विशेष: इस खूबसूरत बॉलीवुड अभिनेत्री को अपना दिल दे बैठे थे कपिल देव
एंडरसन अब इस सूची में आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम दर्ज है।
एंडरसन ने टेस्ट में सबसे अधिक 67 बार पारी में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न ने 37, न्यूजीलैंड के रिचर्ड हेडली ने 36, भारत के अनिल कुंबले ने 35, श्रीलंका के ही रंगना हेराथ ने 34 और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा ने 29 बार ये उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई है।