Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल को और भी रोमांचक बनाने के लिए आया ये नया नियम

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल को और भी रोचक बनाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा नया प्रयोग किया जा रहा है।बीसीसीआई के इस प्रयोग के तहत टूर्नामेंट के आगामी सीजन में कन्कशन सब्स्टीट्यूट नियम लागू किया किया जाएगा।

बड़ा खुलासा: विरुष्का की कमाई जानकर चौंक जाएंगे आप

इस नए नियम के अनुसार, अगर कोई खिलाड़ी बल्लेबाजी या गेंदबाजी के दौरान चोट हो जाता है तो उसे बीच मैच से बाहर जा सकता है और उसके स्थान पर अन्य खिलाड़ी को मैच में खिलाया जा सकता है। कन्कशन रूल के नाम से जाने जाने वाले इस नियम को आईसीसी ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी लागू किया है।

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने गवर्निंग काउंसिल की बैठक से इतर इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि हम इस सीजन कन्कशन सब्स्टीट्यूट और ऑल स्टार मैच लेकर आ रहे हैं। ऑल स्टार मैच आईपीएल से पहले खेला जाएगा। इस चैरिटी मैच में दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

दूसरे टी-20 मैच में बने ये तीन बड़े रिकॉर्ड

आईपीएल के मैचों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। जिस दिन दो मैच होंगे उस दिन पहला मैच पहले की तरह ही शाम चार बजे और दूसरा रात आठ बजे शुरू होगा।