खेल डेस्क। सुपर ओवर में रोहित शर्मा की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने हैमिल्टन में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में मेजबान न्यूजीलैंड को शिकस्त देकर पांच मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। इसके साथ ही भारत ने पहली बार न्यूजीलैंड में टी-20 अपने नाम करने की उपलब्धि हासिल की।
बतौर कप्तान विराट कोहली ने अब तोड़ दिया धोनी का ये रिकॉर्ड
सुपर ओवर में न्यूजीलैंड ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के ओवर में 17 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की शानदार पारी की मदद से लक्ष्य हासिल किया। इस ओवर में रोहित शर्मा ने दो छक्के लगाए।
इससे पहले टीम इंडिया ने रोहित शर्मा (65 रन) की शानदार अर्धशतकीय पारी की मदद से पहले खेलते हुए पांच विकेट पर 179 रन बनाए। जवाब में कप्तान केन विलियम्सन (95) की तूफानी अर्धशतकीय पारी के बावजूद न्यूजीलैंड टीम भी निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर 179 रन ही बना सकी।
रोहित ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि
भारत की ओर से अन्तिम ओवर में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आठ रन देकर न्यूजीलैंड के दो विकेट झटक मैच को सुपर ओवर में पहुंचाया। इस ओवर में कीवी टीम को जीत के लिए नौ रनों की आवश्यकता थी।