खेल डेस्क। भले ही भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैैचों की वनडे सीरीज के मुम्बई में खेले गए पहले मुकाबले में दस विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा हो, लेकिन आईसीसी पुरस्कारों से भारतीय खिलाडिय़ों को खुशी मिली है।
बॉलीवुड अभिनेत्री ने किया भारतीय खिलाडिय़ों को हनीट्रैप में फंसाने का प्रयास!
आईसीसी ने भारतीय कप्तान विराट कोहली, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज दीपक चाहर को बड़ा सम्मान दिया है। रोहित शर्मा को 2019 का सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर और विराट कोहली को विश्व कप में खेल भावना दिखाने के लिए स्पिरिट क्रिकेट अवॉर्ड से नवाजा है तो राजस्थान के तेज गेंदबाज दीपक चाहर को टी-20 में उनके प्रदर्शन के लिए सम्मान मिला है।
बांग्लादेश के खिलाफ नवंबर 2019 में 7 रन देकर 6 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज दीपक चाहर के प्रदर्शन को पिछले साल का टी-20 क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना गया।
भारत में डेविड वार्नर ने बना दिया ये रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस को साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर, इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर और ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन को 2019 का इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है।