Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब इस मामले में आपस में ही भिड़ेंगे विराट और रोहित

खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार से शुरू होने जा रही पांच मैचों टी-20 सीरीज के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास क्रिकेट के इस फॉर्मेट का बादशाह बनने की जंग होगी।

पंत और सैमसन नहीं, ये क्रिकेटर टी-20 सीरीज में निभाएगा विकेटकीपर की जिम्मेदारी, विराट ने दिए संकेत

टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लबाजों की सूची में पहले और दूसरे नम्बर पर ये दोनों भारतीय ही काबिज है। अब दोनों के बीच एक दूसरे को पीछे छोडऩे की जंग होगी।

अभी विराट कोहली के नाम टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। विराट कोहली ने 78 मैचों की 72 पारियों में 2689 रन बनाए हैं। उनका श्रेष्ठ स्कोर नाबाद 94 रन है। उन्होंने अपने टी-20 करियर में 250 चौके लगाए हैं।

इस पूर्व भारतीय कप्तान के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला

जबकि रोहित शर्मा ने 104 मैचों की 96 पारियों में 2633 रन बनाए हैं। उसका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 118 रन है। उन्होंने 234 चौके लगाए हैं। रोहित शर्मा के पास विराट को चौकों के मामले में भी पीछे छोडऩे का मौका होगा।