Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अश्विन और दिनेश कार्तिक की हुई टीम में वापसी

खेल डेस्क। स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, अनुभवी विकेटकीपर दिनेश कार्तिक और अभिनव मुकुंद की तमिलनाडु रणजी टीम में वापसी हुई है। इन तीनों क्रिकेटरों को मुंबई और रेलवे के खिलाफ होने वाले अगले दो रणजी ट्रॉफी मैचों के लिए तमिलनाडु टीम में जगह दी गई है।

शाहरूख खान की टीम केकेआर के लिए आई ये बुरी खबर, इस दिग्गज क्रिकेटर पर लगा तीन माह का प्रतिबंध

विजय शंकर की अगुवाई वाली तमिलनाडु टीम अब 11 जनवरी से एमए चिदम्बरम में मुंबई से मुकाबला करेगी। जबकि इसके बाद अगले मुकाबले में उसका सामना 19 जनवरी को रेलवे से होगा। हालांकि अनुभवी सलामी बल्लेबाज मुरली विजय को टीम में जगह नहीं मिली है।तमिलनाडु का अभी तक इस सत्र में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है उसे अभी 4 में से एक भी मैच में जीत नहीं मिली है।

बड़ा बदलाव: आईपीएल-13 के मैच अब इस समय होंगे शुरू!

टीम: अभिनव मुकुंद, गंगा श्रीधर राजू, सूर्य प्रकाश, कौशिक गांधी, बाबा अपराजित, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन, विजय शंकर (कप्तान), एस साई किशोर, एम सिद्धार्थ, टी नटराजन, एन जगदीशन, के विग्नेश, के मुकुंथ, प्रदोष रंजन पॉल।