Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत में डेविड वार्नर ने बना दिया ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (नाबाद 128) और कप्तान आरोन फिंच (नाबाद 110) की शानदार शतकीय पारियों की सहायता से ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के मुम्बई में खेले गए पहले मैच में भारत को दस विकेट से करारी शिकस्त दी।

खत्म हुआ धोनी का अन्तरराष्ट्रीय करियर! विराट कोहली ने बनाई ये रणनीति

मैच के दौरान डेविड वार्नर ने एकदिवसीय क्रिकेट में अपने पांच हजार रन पूरे किए। वह सबसे तेज ये उपलब्धि हासिल करने वाले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बने। मैन ऑफ द मैच डेविड वार्नर ने इस मामले में डीन जोन्स का रिकॉर्ड तोड़ा।

न्यूजीलैंड दौरे पर देखने को नहीं मिलेंगे इन क्रिकेटरों के लम्बे छक्के

डीन जोन्स ने जहां 5000 रन बनाने के लिए 128 पारियां खेली वहीं वार्नर ने केवल 115 पारियों में ही ये उपलब्धि हासिल कर ली। इसके साथ ही वार्नर दुनिया में चौथे सबसे तेज पांच हजारी बने हैं। दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला ने सबसे कम 101 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की। जबकि वेस्ट इंडीज के विवियन रिचड्र्स और भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 114 पारियों में पांच हजार रन बनाए थे।