इंटरनेट डेस्क। इस साल हुए आईसीसी वनडे विश्व कप के बाद से ही भारतीय टीम से बाहर चल रहे पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सालाना कॉन्ट्रेक्ट से भी बाहर कर दिया है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ आयरलैंड ने टी-20 मैच में बना दिए ये दो विश्व रिकॉर्ड
बीसीसीआई ने आज अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 तक की अवधि के लिए टीम इंडिया के लिए वार्षिक खिलाड़ी अनुबंधों की घोषणा की दी है। पिछले साल ए ग्रेड में शामिल महेन्द्र सिंह धोनी को बीसीसीआई ने किसी भी ग्रेड में जगह नहीं दी है। यानी अब धोनी के संन्यास लेने के दिन निकट आ गए हैं।
अब तक इन पांच क्रिकेटरों की कप्तानी में भारतीय टीम झेल चुकी है दस विकेट से हार
अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए तेज गेंदबाज नवदीप सैनी, मयंक अग्रवाल, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुन्दर और दीपक चाहर को बीसीसीई का अनुबंध मिला है। गे्रड ए प्लस सूची में तीन खिलाडिय़ों कप्तान विराट कोहली, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को जगह मिली है।