खेल डेस्क। इस साल आईसीसी टी-20 विश्व कप से पहले एशिया कप का आयोजन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान को करना है। इस टूर्नामेंट के संबंध में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत को गीदड़ भभकी दी है।
36 रन बनाते ही धोनी का ये रिकॉर्ड तोड़ देंगे विराट कोहली
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि अगर इस साल सितंबर में होने वाले एशिया कप के लिए भारत पाकिस्तान नहीं आया तो वो 2021 विश्व कप के लिए अपनी टीम भारत नहीं भेजेगा।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ वसीम खान ने लाहौर में इन बात की जानकारी देते हुए बतायाकि कि एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट के लिए अगर टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं आएगी तो हम भी उनकी मेजबानी में साल 2021 होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप में भाग लेने से इंकार कर देंगे।
हालांकि पाकिस्तान भारत के साथ चल रहे तनापूर्ण संंबंधों के कारण इस टूर्नामेंट को अन्य देशों में करवाने के बारे में भी विचार कर रहा है।