खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन 29 मार्च से शुरू होने जा रहा है। आईपीएल के आगामी संस्करण के शुरू होने से पहले ही बॉलीवुड के बादशाह अभिनेता शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स को बड़ा झटका लगा है।
बड़ा बदलाव: आईपीएल-13 के मैच अब इस समय होंगे शुरू!
केकेआर को ये झटका टीम के एक क्रिकेटर पर तीन महीनों का प्रतिबंध लगने के कारण लगा है। ये क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर क्रिस ग्रीन है।
जिन्हें केकेआर ने पिछले महीने हुई आईपीएल नीलामी में 20 लाख रुपए के बेस प्राइस में अपने साथ जोड़ा था। बिग बैश में खेल रहे क्रिस ग्रीन पर संदिग्ध गेंदबाज एक्शन के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ये प्रतिबंध लगाया है। इसी कारण अब वह बिग बैश के बचे मैचों में नहीं खेल पाएंगे।
भारत-श्रीलंका दूसरे टी-20 मैच में बने ये रिकॉर्ड, कोहली ने रचा इतिहास
क्रिस ग्रीन का रविवार को सिडनी थंडर और मेलबर्न स्टार्स के बीच खेले गए मैच के बाद टेस्ट किया गया था। ग्रीन पर प्रतिबंध लगना केकेआर के लिए चिंता की बात है।