Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली के हाथों सम्‍मानित होने वाले बिहारी क्रिकेटर अपूर्व आनंद का पटना एयरपोर्ट पर हुआ भव्‍य स्‍वागत

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: एमए चिदंबरम ट्रॉफी हायेस्‍ट विकेट टेकर इन (अंडर 19) कूच बिहार ट्राफी इन 2018-19 के लिए नमन अवार्ड से सम्‍मानित बिहार के क्रिकेटर अपूर्व आनंद का आज पटना एयरपोर्ट पर भव्‍य स्‍वागत हुआ. पटना एयरपोर्ट पर उनके चाहने वालों ने फूल – माले के साथ उनका स्‍वागत किया. इस मौके पर अपूर्व ने कहा कि अंडर 19 क्रि‍केट में बिहार का प्रतिनिधित्‍व करना मेरे लिए गौरवान्वित करने वाला है. मेरा हर एक विकेट बिहार के लिए है. आगे भी मैं अपना प्रदर्शन और बेहतर करूंगा, ताकि भारतीय नेशनल टीम में बिहार का प्रतिनिधित्‍व कर सकूं.

बता दें कि अभी हाल ही में मुंर्बइ में आयोजित बीसीसीआई के एक समारोह के दौरान अपूर्व आनंद, भारतीय नेशनल क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली के हाथों एम ए चिदंबरम ट्रॉफी हायेस्‍ट विकेट टेकर इन (अंडर 19) कूच बिहार ट्राफी इन 2018-19 के लिए नमन अवार्ड से सम्‍मानित हुए हैं. इसके बाद वे पहली बार बिहार आये हैं, जहां उनकी अगुवानी बेहद जोश और उत्‍साह के साथ उनके समर्थकों ने पटना एयरपोर्ट पर की.

अपूर्व के लिए 2018-19 का सीजन बेहतरीन रहा है. अपूर्व विहार अंडर 19 टीम के लिए खेलते हुए यह अवार्ड हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्‍होंने अपनी फिरकी में विरोधी टीमों के खिलाडि़यों को सर्वाधिक बार आउट किया है.

गौरतलब है कि अपूर्व आनंद ने सात साल की उम्र में ही क्रिकेट ग्राउंड में अपनी इंट्री कर ली थी. अपूर्व के पिता संजय कुमार सिन्‍हा बिजनेसमैन हैं और उनकी मां मोनिका सिन्‍हा फिल्‍म प्रोड्यूसर हैं. अपूर्व ने देहरादून के बाद अंडर- 16 झारखंड के लिए खेला. वे लेफ्ट आर्म स्‍पीनर हैं और न्‍यूजीलैंड के धाकड़ फिरकी गेंदबाज डेनिय विटोरी उनकी प्रेरणा हैं. अपूर्व आनंद इंडिया के लिए वर्ल्‍ड कप जीतने की ख्‍वाहिश रखते हैं और देश समेत अपने प्रदेश बिहार को गौरवान्वित महसूस कराना चाहते हैं.

 

The post विराट कोहली के हाथों सम्‍मानित होने वाले बिहारी क्रिकेटर अपूर्व आनंद का पटना एयरपोर्ट पर हुआ भव्‍य स्‍वागत appeared first on Live Cities.