खेल डेस्क। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लियो कार्टर भी अब उन बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने लगातार छह गेंदों पर छह छक्के लगाए हैं।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज एंडरसन ने तोड़ा अश्विन का ये रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लियो कार्टर ने रविवार घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में कैंटरबरी टीम की ओर से खेलते हुए नॉर्दर्न नाइट्स के खिलाफ एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाने की उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई। लियो कार्टर ने नाइट्स के स्पिनर एंटन डेवसिच के एक ओवर में छह लगातार छक्के लगाए। यह पारी का 16वां था।
बॉलीवुड फिल्म की कहानी से कम नहीं है कपिल देव की प्रेम कहानी, इस प्रकार किया था रोमी भाटिया से विवाह
इसके साथ ही लियो कार्टर ने एक ओवर में छह छक्के लगाने के भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। हालांकि युवराज सिंह ने अन्तरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में ये उपलब्धि अपने दर्ज करवाई थी। युवराज सिंह ने 2007 आईसीसी टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में लगातार छह गेंद पर छह छक्के लगाए थे।
कार्टर ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले गैरी सोबर्स, रवि शास्त्री, युवराज सिंह, हर्शल गिब्स, रॉस विटिली और हजरतुल्ला जजई ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।