इंटरनेट डेस्क। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टी-20 अन्तरराष्ट्रीय मैच में एक विशेष उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवा ली है।
भारतीय टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी 65 रन की तूफानी पारी के दौरान बतौर ओपनर अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने दस हजार रन पूरे किए। रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान केवल 40 गेंदों का सामना किया।
इस पारी में उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाए। रोहित अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज दस हजार रन बनाने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं। इससे पहले सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और वीरेन्द्र सहवाग ये उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं।
रोहित शर्मा के अब बतौर ओपनर 1009 रन हो गए हैं। सचिन ने बतौर सलामी बल्लेबाज केवल वनडे में ही 15310 रन बनाए थे। वहीं बतौर सलामी बल्लेबाज सुनील गावसकर ने 12, 258 और वीरेन्द सहवाग ने 16119 रन बनाए थे।