खेल डेस्क। मध्यप्रदेश के गेंदबाज रवि यादव ने अपने पहले ही रणजी मैच में विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। उत्तरप्रदेश से संबंध रखने वाले रवि यादव ने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के पदार्पण मैच के पहले ही ओवर में हैट्रिक बनाकर रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया। वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट के पहले मैच के पहले ही ओवर में हैट्रिक लेने वाले विश्व के पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि यूपी के खिलाफ हासिल की।
आईपीएल को और भी रोमांचक बनाने के लिए आया ये नया नियम
रवि यादव ने अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर आर्यन जुयल, चौथी गेंद पर अंकित राजपूत और पांचवीं गेंद पर समीर रिज्वी को पवेलियन की राह दिखाई। रवि यादव अभी तक आठ ओवर में दस रन देकर चार विकेट हासिल कर चुके हैं। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत ही यूपी ने अपनी पहली पारी में सात विकेट केवल 47 रन पर ही गंवा दिए हैं। मध्यप्रदेश ने अपनी पहली पारी में 230 रन बनाए थे।
बड़ा खुलासा: विरुष्का की कमाई जानकर चौंक जाएंगे आप
रवि यादव से पहले 1939-1940 दक्षिण अफ्रीका के राइस फिलिप्स ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के अपने पहले ओवर में हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि ये उनका पांचवा मैच था। पहले चार मैच में उन्होंने गेंदबाजी नहीं की थी।