खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (119) और कप्तान विराट कोहली (89) की शानदार पारियों की मदद से भारत ने रविवार को बेंगलुरु में खेले गए तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से शिकस्त देकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की। अर्धशतकीय पारी खेलने वाले विराट कोहली ने इस मैच के दौरान अपने पूर्ववर्ती महेंद्र सिंह धोनी के दो रिकॉर्ड तोड़ ध्वस्त किए।
अब भारतीय चयनकर्ता इस खिलाड़ी को दे सकते हैं ईनाम
मैच ऑफ द सीरीज रहे विराट कोहनी अपनी पारी के दौरान कप्तान के रूप में सबसे तेज 5000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बने। विराट ने बतौर कप्तान 82 पारियों में 5000 रन पूरे किए जबकि धोनी ने 127 पारियों में 5000 रन पूरे किए थे। ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने 131 पारियों, दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ ने 135 पारियों और भारत के सौरभ गांगुली ने 136 पारियों में बतौर कप्तान ये उपलब्धि हासिल की थी।
मां बनने के बाद सानिया मिर्जा ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि
वहीं भारतीय टीम की रन मशीन विराट कोहली क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बतौर कप्तान भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। विराट कोहली के अब बतौर कप्तान 199 पारियों में 11208 रन हो गए हैं। इस मामले में भी उन्होंने धोनी को पीछे छोड़ा। धोनी ने 330 पारियों में 11207 रन बनाए थे।