Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा ने चहल को किया ट्रोल, द रॉक के साथ शर्टलेस फोटो ट्वीट की

 
नई दिल्ली 

भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से मात देकर वनडे सीरीज पर कब्जा जमाया है. इस सीरीज में भारतीय टीम ने कई रिकॉर्ड बनाए. हालांकि सीरीज के बाद अब युजवेंद्र चहल सुर्खियों में बन गए हैं.

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे में शानदार शतकीय पारी खेली थी. रोहित शर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा साथी खिलाड़ियों को ट्रोल भी करते नजर आते हैं. वहीं अब रोहित शर्मा क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को ट्रोल करते हुए दिखाई दिए हैं.
 
ट्विवटर पर रोहित शर्मा ने एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में एक तरफ युजवेंद्र चहल हैं तो दूसरी तरफ  WWE रेसलर 'द रॉक' हैं. दोनों ही बिना शर्ट के हैं और दोनों की बॉडी पर बना टैटू काफी हद तक आकर्षित कर रहा है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए रोहित शर्मा ने लिखा है, 'आज जो मैंने देखी वो बेस्ट तस्वीर. भारत ने सीरीज जीती लेकिन सुर्खियों में कोई और बना है.'