Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खुशखबरी: इस साल दर्शकों को देखने को मिलेंगे इतने भारत-पाक मैच!

खेल डेस्क। क्रिकेटर प्रशंसक भारत-पाकिस्तान मैच देखना बहुत ही पसंद करते हैं। उन्हें हमेशा से ही दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले मैचों का इंतजार रहता है। क्रिकेट प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। इस साल दोनों ही टीमेें के बीच दो से तीन मुकाबले खेले जा सकते हैं।

आईसीसी ने राजस्थानी तेज गेंदबाज दीपक चाहर को दिया ये सम्मान

दर्शकों को ये मुकाबले इस साल होने वाले एशिया कप और आईसीसी टी-20 विश्व कप में देखने को मिल सकते हैं। पाकिस्तान को 2020 के एशिया कप की मेजबनी करनी है। जो इस साल सितंबर में टी-20 विश्व कप से पहले खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के यूएई में खेले जाने की संभावना है।

बॉलीवुड अभिनेत्री ने किया भारतीय खिलाडिय़ों को हनीट्रैप में फंसाने का प्रयास!

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में दो और आईसीसी टी-20 विश्व में एक मुकाबला खेला जा सकता है। भारत और पाकिस्तान को विश्व में अलग-अलग गु्रप में रखा गया है। दोनों टीमें टूर्नामेंट के नॉकआउट राउंड में एक दूसरे से भिड़ सकती है।