इंटरनेट डेस्क। एक समय भारतीय क्रिकेट की दीवार राहुल द्रविड़ के कारण कई विकेटकीपरों को भारतीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला था अब केएल राहुल कई विकेटकीपरों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं।
भारतीय टीम में शामिल होने के लिए रैना ने बनाई ये रणनीति
केएल राहुल अब बतौर बल्लेबाज के साथ ही विकेटकीपर के रूप में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद अब न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भी केएल राहुल से अपने खेल से सभी को प्रभावित किया है।उनके इस प्रकार के प्रदर्शन के कारण ही नियमित विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और संजू सैमसन अन्तिम एकादश में जगह नहीं बना पा रहे हैं। ये दोनों विकेटकीपर भारतीय टी-20 टीम में शामिल हैं।
अब पाकिस्तान ने भारत को दे डाली ये धमकी
अगर राहुल इस प्रकार का प्रदर्शन करते रहे तो सीमित ओवरों के अन्तरराष्ट्रीय मैचों में भारतीय टीम की ओर से नियमित विकेटकीपरों को खेलने का मौका मिलने की संभावना कम ही नजर आ रही है।
इस कारण भारतीय टीम में जगह बनाने का सपना देख रहे कई विकेटकीपरों का निराशा का सामना करना पड़ सकता है। राहुल के इस प्रकार के प्रदर्शन से सीमित ओवरों के अन्तरराष्ट्रीय मैचों में खेलने का ऋषभ पंत, रिद्धिमान साहा, ईशान किशन, पार्थिव पटेल, संजू सैमसन और दिनेश कार्तिक सपना टूट सकता है।